फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, radoli village, pade, fare, celebration,

Rampur Bushahar News: ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे ग्रामीण

Sun, 14 Apr 2024 05:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 05:34 PM IST
विज्ञापन
दरकाली पंचायत के रडोली गांव में बैसाखी पर मनाया गया पडै़ मेला
विज्ञापन

अक्षत ने पेड़ पर चढ़कर जीती स्पर्धा, लोगों ने मनाया जश्न
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर खंड की दरकाली पंचायत के रडोली गांव में बैसाखी पर ऐतिहासिक एवं पारंपरिक पडै़ मेला धूमधाम से मनाया गया। मेले में देररात तक वाद्ययंत्रों की धुनों पर ग्रामीण झूमते रहे। मेले में बीडीसी सदस्या तकलेच-दरकाली वार्ड सुंदला देवी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। शनिवार रात को मेले में एक पेड़, जिसकी बाहर की खाल को उतार कर उस पर चूना लगाया जाता है। इसके बाद पेड़ को सीधे खड़ा करके उसके ऊपर कोई भी वस्तु बांधी जाती है। इसके बाद पेड़ पर चढ़ने की प्रतियोगिता आयोजित होती है। इस पेड़ पर चढ़ने के कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। फिसलन भरे पेड़ पर कई युवाओं ने चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। अंत में आयुष ने पेड़ प चढ़ने में सफलता हासिल की। इसके बाद ग्रामीणों ने आयुष को कंधों पर बिठाकर जीत का जश्न मनाया। देर शाम तक रडोली गांव में नाटियों का दौर चलता रहा। युवक मंडल के प्रधान अक्षत कटवान ने बताया कि इस अवसर पर क्रिक्रेट प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 40 टीमें भाग ले रही हैं। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने कहा कि इस तरह के मेले पारंपरिक संस्कृति की पहचान है, जिसे कायम रखने के लिए हर ग्रामीण को प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मेले को सफल बनाने में युवा वर्ग का काफी सहयोग रहा है। उन्होंने सभी को मेले की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed