फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, racholi, road, traffic, jaam

Rampur Bushahar News: रामपुर-रचोली सड़क पर ट्रैफिक जाम लगने से लोग परेशान

Thu, 31 Aug 2023 10:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर-रचोली मार्ग पर लोगों को हर रोज ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। रोजाना लगने वाले जाम से स्कूली बच्चों सहित आम जनता को दिक्कतें झेलने को मजबूर हैं। खासकर मरीजों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। इसको देखते हुए क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग उठाई है।
विज्ञापन


गौर हो कि रामपुर-रचोली मार्ग से सूबे की करीब आधा दर्जन पंचायतों के हजारों लोग आवाजाही करते हैं। यह मार्ग पहले ही संकीर्ण हैं। इसके अलावा सड़क के किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे मार्ग पर ट्रैफिक जाम लगा रहता है। लोगों के कई बार मांग के बावजूद बीते कई वर्षों से समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दशकों से यहां पर कोई पार्किंग की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


इस वजह से मजबूरन लोगों को सड़क के किनारे वाहन खड़े कर रहे हैं। जाम की स्थिति में सबसे ज्यादा परेशानियां मरीजों को उठानी पड़ रही हैं। मरीजों को अस्पताल पहुंचने के लिए जाम की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। इस वजह से स्कूली बच्चों औ कर्मचारियों सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आने-जाने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी अनु नेगी, पवन राही, विरेंद्र, पंकज, अनिल कुमार, अशोक मेहता, तिलक राज, ज्योति लाल, केसी चौहान, संजीव चौहान, ललित ठाकुर, रत्न नेगी, श्याम सिंह, मान दास और अशोक कुमार सहित कई अन्य लोगों ने कहा कि रामपुर-रचोली मार्ग पहले ही बहुत संकीर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अब भारी बरसात के कारण जगह- जगह भूस्खलन होने से सड़क बहुत तंग हो गई है। इससे जाम की समस्या कम होने के बजाय बढ़ गई है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है। कार्यवाहक थाना प्रभारी रामपुर जयदेव ने कहा कि ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed