फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, protest, rohru, news,

Rampur Bushahar News: रोहडू़ में भी गरजे बिजली कर्मी, जल्द वेतन जारी करने की मांग

Thu, 04 Jan 2024 06:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 06:26 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहड़ू। वीरवार को हिमाचल बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन ने प्रबंधन के खिलाफ सर्किल कार्यालय रोहड़ू के बाहर दोपहर के भोजनावकाश के दौरान जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इस दौरान नारेबाजी के दौरान कर्मचारियों ने बोर्ड की बिगड़ती आर्थिक हालात के लिए एमडी को आरोपी ठहराया है। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रदेश उपमहामंत्री प्रशांत शर्मा ने बताया कि नववर्ष 2024 में तनख्वाह और पेंशन नहीं मिली है। प्रदेश उपप्रधान संजीव शर्मा ने बताया की एमडी मीणा बोर्ड की निरंतर बिगड़ती आर्थिक हालत के जिम्मेवार हैं। जिला संगठन सचिव एनडी शर्मा और रोहड़ू यूनिट सचिव खुशी राम ठाकुर ने बताया कि बिजली बोर्ड प्रबंधन द्वारा ओपीएस बहाली में किए जा रहे विलंब के कारण बिजली कर्मचारियों में हताशा का माहौल है। इसके अलावा चिड़गांव के आंध्रा में भी बिजली कर्मियों ने यूनिट प्रधान हरिंदर नेगी, यूनिट सचिव सरदार घमटा, जयलाल चौहान, राजिंदर पुंटा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रशांत शर्मा ने बताया कि बोर्ड प्रबंधन हमेशा ही कर्मचारी हित के फैसलों को लागू करने में देरी करता रहा है। पदोन्नति की फाइलों पर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है। इसको देखते हुए यूनियन ने कर्मचारियों के हक की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया गया है। इस मौके पर इस मौके पर यूनियन की केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रविंद्र जस्टा, सीताराम रेटका, राजकुमार चौहान, नरेश मुखिया, मोहन सिंह चौहान, राजकुमार और दीपकुमार के साथ रोहड़ू यूनिट के वरिष्ठ उपप्रधान भीष्म सिंह ठाकुर, प्रकाश कल्याण, अश्वनी चौहान, सुरमिला सारटा, शशि चौहान और रोहड़ू में कार्यरत बिजली कर्मी रामलाल, महेंद्र सिंह, रोशन लाल, रामलाल और अन्य बिजली कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed