फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, protest, rampur project, effected, people, not, get, compensation,

Rampur Bushahar News: मुआवजे को तरस रहे रामपुर परियोजना के प्रभावित

Mon, 29 Jan 2024 07:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 07:46 PM IST
विज्ञापन
वर्ष 2010-11 की करीब चार करोड़ मुआवजा राशि नहीं बांट पाया प्रशासन, नौ फरवरी को निरमंड में एसडीएम कार्यालय के बाहर गरजेंगे प्रभावित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। 412 मेगावाट की रामपुर परियोजना प्रभावित पंचायतों की मांगों को लेकर पांच फरवरी को होने वाला प्रदर्शन अब नौ फरवरी को होगा। यह प्रदर्शन निरमंड एसडीएम कार्यालय के बाहर किया जाएगा। हिमाचल किसान सभा निरमंड खंड के अध्यक्ष देवकी नंद, सचिव पूर्ण ठाकुर और रणजीत ठाकुर ने जारी संयुक्त बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह परियोजना 2014 में बनकर तैयार हो गई है लेकिन अभी भी परियोजना प्रभावित पंचायतों के लोगों को प्रदूषण का मुआवजा 2010-11 के बाद नहीं मिला है। वहीं जो एक प्रतिशत राशि प्रभावित परिवारों को मिलनी थी, वह राशि भी पिछले दो से तीन वर्षों से नहीं मिली है। इसके साथ क्षेत्र के युवाओं को भी रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रभावित पंचायत के लोगों के साथ धोखा है। प्रदूषण का 2010-11 का मुआवजा करीब चार करोड़ बनता है, वह भी प्रशासन द्वारा बांटा नहीं गया है। जबकि वर्ष 2011-12, 2012-13 का अभी तक आकलन तक नहीं किया गया है। किसान सभा ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से मांग उठाई कि जल्द परियोजना प्रभावित पंचायतों के लोगों को प्रदूषण का मुआवजा, एक प्रतिशत रॉयल्टी और स्थानीय युवाओं को परियोजना में रोजगार दिया जाए। उन्होंने कहा कि नौ फरवरी को होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव में बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed