{"_id":"659a8db8b7b73bb1fc0fbd49","slug":"rampur-news-priyanka-elected-republic-day-prad-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-10662-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड के लिए प्रियंका चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड के लिए प्रियंका चयनित
विज्ञापन
दत्तनगर स्कूल में खुशी का माहौल, प्रशासन ने दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर की छात्रा प्रियंका का चयन राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। उसके चयन से स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रशासन ने छात्रा को उपलब्धि पर बधाई दी है। ऊना जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल थानाकलां में 29 दिसंबर से एक जनवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय मेगा शिविर में प्रदेशभर से स्वयंसेवियों ने भाग लिया। इसमें प्रदेशभर से 50 छात्र और 50 छात्रा स्वयंसेवियों का चयन राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर की स्वयंसेवी प्रियंका का चयन भी हुआ है। प्रियंका शिमला के रिज में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगी। प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र लक्टू और मनीषा सोनी ने छात्रा को शुभकामनाएं दीं। संवाद