{"_id":"65f6d6f90345612b190ed1e4","slug":"rampur-news-postal-pension-court-held-on-26th-march-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-113568-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 26 मार्च को रामपुर लगेगी पैंशन अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 26 मार्च को रामपुर लगेगी पैंशन अदालत
विज्ञापन
डाक पेंशन और पारिवारिक पेंशनभोगियों की शिकायतों का होगा निपटारा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। कार्यालय अधीक्षक डाकघर उपमंडल रामपुर बुशहर में 26 मार्च को सुबह 11:00 बजे से पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। पेंशन अदालत में पेंशनरों की समस्याओं और शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। अधीक्षक डाकघर रामपुर सुधीर वर्मा ने बताया कि इस दिन पेंशन अदालत में डाक पेंशन और पारिवारिक पेंशनभोगियों की पेंशन संबंधित शिकायतें सुनी जाएंगी। इसके बाद उनका निवारण किया जाएगा। अगर किसी डाक एवं पारिवारिक पेंशनभोगियों को पेंशन संबंधित कोई भी शिकायत हो तो वे उसे कार्यालय अधीक्षक डाकघर रामपुर मंडल को 21 मार्च तक भेज सकते हैं।