फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, political news, youth congress,

Rampur Bushahar News: युवा कांग्रेस से शुरू की फर्स्ट वोट फाॅर इंडिया मुहिम

Tue, 07 Nov 2023 03:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 03:53 PM IST
विज्ञापन
युवा मतदाताओं को केंद्र सरकारी की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाएगी युवा कांग्रेस : शरवाण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। युवा कांग्रेस ने युवा वर्ग को जागरूक करने के लिए फर्स्ट वोट फाॅर इंडिया मुहिम शुरू की है। अभियान के तहत पहली बार मतदान करने वाले युवा वोटरों को युकां एनएसयूआई के सहयोग से जागरूक करेगी। यह बात युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हरिंद्र शरवाण ने रोहड़ू में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही। हरिंद्र ने कहा कि फर्स्ट वोट फाॅर इंडिया मुहिम का मकसद पहली बार मतदान करने वाले देश के 15 करोड़ युवा मतदाताओं को जागरूक करके कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत करवाना है। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान भी चलाया गया। युवा कांग्रेस कालेजों में जाकर युवाओं को भी केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों की जानकारी देंगे। अभियान के माध्यम से युवाओं को बताया जाएगा कि देश में कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया। केंद्र की भाजपा सरकार के दस वर्ष के कार्यकाल में देश कितना पिछड़ा है। देश में बेरोजगारी दर 45 साल के उच्चतम स्तर पर है। महंगाई से आम जनता त्रस्त है। आज देश में नफरत का माहौल तैयार किया जा रहा। इसका युवा कांग्रेस विरोध करेगी। इस मौके पर कांग्रेस लीगल सेल महासचिव केडी घयाली, निधि चौहान महासचिव युवा कांग्रेस राेहड़ू, एनएसयूआई परिसर उपाध्यक्ष रमीज और एनएसयूआई महासचिव विशाल बुशैहरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed