{"_id":"66461525cb0334289b09248b","slug":"rampur-news-political-bjp-meting-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-116016-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने बनाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुशील शर्मा ने की। इस दौरान रामपुर उपमंडल के जिला परिषद वार्डों में प्रभारियों को नियुक्त किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं से आह्ववान किया गया कि केंद्र सरकार की जन कल्याण योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएं, जिससे भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर खुंद, पूर्व हिमफेड निदेशक नरेश चौहान, जिला संयोजक शेर सिंह, सहकारिता प्रकोष्ठ रामपुर के संयोजक गुड्डू राम मौजूद रहे।