फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, political, bjp, meting, nirmand,

Rampur Bushahar News: भाजपा ने निरमंड में वार्ड स्तर पर प्रभारी और सह प्रभारियों किए तैनात

Sun, 21 Apr 2024 05:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
26 को निरमंड आएंगी मंडी लोस से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के प्रस्तावित दौरे पर की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ब्रौ(रामपुर बुशहर)। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही राजनीतिक दलों की सक्रियता भी बढ़ गई है। मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत इन दिनों प्रचार अभियान में जुटी हुई हैं। इसके तहत कंगना 26 अप्रैल को संसदीय क्षेत्र के निरमंड उपमंडल में पहुंचेगी। यहां वह भाजपा कार्यकर्ताओं सहित मतदाताओं से मिलकर अपने लिए समर्थन जुटाएंगी। भाजपा मंडल आनी भी पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुट गई है। इसके तहत भाजपा मंडल ने बैठक कर रणनीति तैयार की। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा मंडल आनी अध्यक्ष योगेश भार्गव की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। इसमें भाजपा पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श कर रणनीति बनाई गई और लोकसभा चुनावों के मद्देनजर विस क्षेत्र में जिला परिषद वार्ड स्तर पर प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्तियां भी फौरी प्रभाव से की गई। मंडल अध्यक्ष योगेश भार्गव ने बताया कि लोस चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। जिप वार्ड स्तर पर नियुक्तियां की गई हैं। इसके तहत दुनी चंद चौहान को आनी विकास खंड के जिला परिषद लझेरी वार्ड का प्रभारी, सुरेंद्र ठाकुर को सह प्रभारी, दलाश वार्ड से सतेंद्र शर्मा प्रभारी, कृष्ण ठाकुर सह प्रभारी, निरमंड विकास खंड के जिला परिषद वार्ड चायल से अशोक ठाकुर प्रभारी, लीला चंद सह प्रभारी, बाड़ी वार्ड से दिलसुख ठाकुर प्रभारी, बिंद राम वर्मा को सह प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार निरमंड विकास खंड के जिप वार्ड चायल से दलीप ठाकुर को चुनाव प्रचार प्रमुख और लोचन को सहयोगी नियुक्त किया गया है। बाड़ी वार्ड से भोलादत्त गुप्ता को प्रचार प्रमुख और शशि कटोच को सहयोगी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed