{"_id":"65f98fea7c0c0b502e0c7f64","slug":"rampur-news-political-bjp-candidate-visit-rohru-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-113656-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सुरेश कश्यप ने देवता बकरालू मंदिर में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सुरेश कश्यप ने देवता बकरालू मंदिर में टेका माथा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। शिमला संसदीय सीट से सांसद एवं भाजपा के प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने मंगलवार को रोहड़ू पहुंचे। उन्होंने मुख्य संसदीय सचिव और विधायक मोहन लाल ब्राक्टा की गृह पंचायत दलगांव पहुंचकर देवता बकरालू के मंदिर में माथा टेका। इससे पहले रोहड़ू भाजपा मंडल ने उनका ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देश ही नहीं पूरा विश्व मोदी को मान रहा है। प्रधानमंत्री पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को साधने में जुटे हैं। इस दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश डोगरा, भाजपा जिला महासू के अध्यक्ष अरुण फाल्टा, भाजपा नेत्री शशिबाला, मंडल अध्यक्ष शशि रावत, महामंत्री राजकुमार शरवान ,भाजपा संगठन विस्तारक सुनील डोगरा मंडल के सभी पदाधिकारी, मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।