{"_id":"66127e499235b0c3e604ca36","slug":"rampur-news-political-aap-hunger-strike-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-114376-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अरविंद केजरीवाल के समर्थन में रिकांगपिओ में किया उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अरविंद केजरीवाल के समर्थन में रिकांगपिओ में किया उपवास
विज्ञापन
ईडी को कठपुतली की तरह इस्तेमाल कर रही मोदी सरकार : नेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में किन्नौर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रिकांगपिओ में एक दिन का अनशन किया। रिकांगपिओ मुख्य बाजार स्थित वर्षाशालिका में तीनों आप कार्यकर्ता उपवास पर बैठे हैं। कार्यकर्ता भाजपा सरकार के इशारों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर की गई कार्रवाई का विरोध जता रहे हैं। अनशन पर बैठे आम आदमी पार्टी के किन्नौर जिला पंचायत प्रमुख विद्या सेन नेगी, विस्तारक रोकिंद्र सिंह नेगी और संगठन मंत्री मनीष कुमार नेगी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने ईडी को कठपुतली बनाकर राजनीतिक साजिश के तहत झूठे केस की जांच के नाम पर पीएमएलए कानून का दुरुपयोग कर आम आदमी पार्टी के नेताओं को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है। सरकार सत्ता के लालच में संविधान की अवमानना और लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राजनीतिक साजिश से अरविंद केजरीवाल को झूठे केस में झूठे गवाहों के आधार पर गिरफ्तार किया है। केजरीवाल मजबूती के साथ लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से अरविंद केजरीवाल के समर्थन में सात अप्रैल को देशव्यापी और विदेशों में भी सामूहिक उपवास कर रोष जताया गया। जिला प्रशासन ने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को सुबह 11 से शाम पांच बजे तक एक दिन उपवास पर बैठने की मंजूरी दी है।