{"_id":"654b890edc6ce4032705df67","slug":"rampur-news-plants-plantation-chopal-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-7961-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण से होगा पर्यावरण का संरक्षण : पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण से होगा पर्यावरण का संरक्षण : पंवार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल उपमंडल के साथ लगते रियूनी जंगल में एचडीएफसी बैंक चौपाल और नेरवा शाखा के कर्मचारियों ने पौधरोपण अभियान चलाया। इस अवसर पर डीएफओ चौपाल अंकित कुमार और डीएसपी राजकुमार भी उपस्थित रहे। एचडीएफसी बैंक चौपाल के प्रबंधक बलबीर सिंह पंवार ने कहा कि हमारा प्रयास रहता है कि हर वर्ष बरसात में हजारों पौधे लगाकर हरियाली पर बल दिया जाए और इसका संरक्षण अनिवार्य समझा जाए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण से ही पर्यावरण का संरक्षण संभव है। इस दौरान कुल एक हजार पौधे रोपे गए। तीन वर्षों तक बैंक इन पौधों की देखरेख करेगा। सहायक प्रबंधक नरेंद्र रपटा ने कहा कि सभी लोगों का दायित्व है कि हरियाली कायम रखने के लिए हम सभी लोग पौधे लगाकर हरियाली पर बल दें, जिससे धरती से हरियाली न कम हो। इस अवसर पर राजीव सुमन, निखिल, सतीश, अनिल, यशवीर जालटा और पुनीत कुमार सहित सभी बैंक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।