फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, petrol pump distroy due to landslide kumarsen jabli

Rampur Bushahar News: भूस्खलन से जाबली में पेट्रोल पंप जमींदोज

Tue, 25 Jul 2023 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। भारी बरसात का कहर लगातार जारी है। इससे जहां कई लोग बेघर हो चुके हैं तो कई लोग अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठे हैं। वहीं कई लोगों की खून पसीने की कमाई बरसात की भेंट चढ़ गई है। इसी तरह के मामले में भारी बरसात से कुमारसैन के जाबली में पेट्रोल पंप भूस्खलन के कारण जमींदोज हो गया है।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप की मालिक गीता ने बताया कि किंगल-चलान निर्माणाधीन मार्ग पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो गया है। इसकी चपेट में उनका पेट्रोल पंप आ गया है। इस घटना में पेट्रोल पंप पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। इसके साथ ही दो टॉयलेट को खासा नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा पेट्रोल पंप के डिस्पेंसर ब्रेक हो गए हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग उठाई है।
विज्ञापन




कौल ने बरसात से प्रभावित पंचायत का किया दौरा

रामपुर उपमंडल की नरैण पंचायत में भारी बरसात से हुए नुकसान का जायजा लेने कौल सिंह नेगी ने विभिन्न गांव का दौरा किया। उन्होंने नरैण, दलोग, ब्रांदली, नागा टिक्कर और बाहली पंचायत का दौरा किया और प्रभावितों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर नरेश चौहान, शिवराम, अविनाश कायथ, लवली, गोविंद, राजिंद्र, लेखराज, वीरू और जियालाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed