फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, people, stop, road, work, pooh,

Rampur Bushahar News: निर्माणाधीन सिंचाई योजना को पहुंची क्षति, ग्रामीणों ने रोका सड़क निर्माण कार्य

Tue, 26 Dec 2023 06:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 06:51 PM IST
विज्ञापन
होजो नाले से गार्डन कॉलोनी पूह, पूह खास और कोरोलाबरंग के लिए बन रही है सिंचाई योजना
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सड़क के सर्वे में बदलाव करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

पूह(किन्नौर)। देश के सीमावर्ती इलाके में हो रहे सड़क निर्माण कार्य के कारण पूह खंड के लिए बन रही उठाऊ सिंचाई योजना के निर्माण को क्षति पहुंच रही है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर सड़क का निर्माण कार्य रोक दिया है। ग्रामीणों ने निर्माण के लिए बनाए गए सर्वे में बदलाव करने की मांग उठाई है, जिससे सिंचाई योजना को क्षति न हो। गौर हो कि इन दिनों पूह खंड के होजो नाले से ऋषि डोगरी के लिए 25 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। निजी कंपनी द्वारा किए जा रहे इस कार्य से होजो नाले से पूह के लिए करीब दस करोड़ रुपये की लागत से बन रही उठाऊ सिंचाई योजना को क्षति पहुंच रही है। सड़क निर्माण के चलते करीब पचास मीटर सिंचाई लाइनों को क्षति पहुंची है और लाइन दब गई हैं। ग्रामीणों को जब इसकी सूचना मिली तो ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कार्य को रोका और विरोध जताया। ग्रामीणों ने इस सड़क निर्माण के लिए बनाए गए सर्वे को बदलने की मांग की है। जिला परिषद सदस्य पूह शांता कुमार नेगी, उपप्रधान पूह तांजिन दोर्जे नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि होजो नाले से ऋषि डोगरी के लिए हो रहे सड़क निर्माण को रोकना ग्रामीणों की मंशा नहीं है। सड़क निर्माण से सिंचाई योजना की लाइनाें को क्षतिग्रस्त हो रही हैं, जबकि अभी सड़क निर्माण के दौरान सड़क में आठ मोड़ बनेंगे। इसका मलबा सिंचाई योजना को क्षति पहुंचा सकता है। ऐसे में ग्रामीणों को सिंचाई की सुविधा से वंचित रहना पड़ेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन से सड़क के लिए बनाए गए सर्वे में बदलाव करने की गुहार लगाई है। उन्होंने सिंचाई योजना के निर्माण में कोई बाधा न हो इसके लिए बीच का रास्ता तैयार करने की मांग की है।

कोट्स
सीमावर्ती इलाके के लोगों, सेना के जवानों को लाभ पहुंचाने के लिए 25 किलोमीटर होजो नाले से ऋषि डोगरी तक सड़क निर्माण किया जा रहा है। इसकी डीपीआर 2015 से 2017 में तैयार की गई है। सड़क निर्माण के सर्वे को नहीं बदला जा सकता। जल शक्ति विभाग और ग्रामीणों के साथ बैठक कर इस संबंध में उचित निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

सुरेश चौधरी, अधिशासी अभियंता, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग रिकांगपिओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed