फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, people, demand, road, condition, maintain, pwd

Rampur Bushahar News: नई सड़कों के निर्माण के लिए बजट और पुरानी सड़कों की जल्द हो मरम्मत

Sat, 20 Jan 2024 07:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 07:19 PM IST
विज्ञापन
डंसा पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता से मिलकर उठाई मांग
विज्ञापन


खस्ताहाल सड़कों की स्थिति जल्द सुधारने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। बीते वर्ष हुई बरसात के कारण उपमंडल रामपुर की ग्रामीण सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। इन सड़कों पर रोजाना हजारों लोग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे है। वहीं क्षेत्र के दुग्ध उत्पादक, किसान और बागवानों को भी अपने उत्पाद मंडी पहुंचाने में खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। डंसा पंचायत के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों की हालत सुधारने की मांग की है। इसके अलावा क्षेत्र में बनने वाली नई सड़कों के लिए जल्द बजट का प्रावधान करने का मसला भी उठाया है, जिससे हजारों ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानियां न झेलनी पड़े। डंसा पंचायत प्रधान देशराज हुडन की अध्यक्षता में पंचायत का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को लोक निर्माण विभाग रामपुर के एक्सईएन से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने डंसा पंचायत में जहां नई सड़कों के निर्माण की मांग रखी, वहीं पुरानी सड़कों की मरम्मत और उन्हें पक्का करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जिन सड़कों पर सफर हो रहा है, उनकी हालत खस्ता बनी हुई है और सड़कों पर सफर करना जोखिमों भरा बना हुआ है। प्रतिनिधिमंडल ने बतूना से मकड़ोली, पनोली शांदल से टोरू कैंची, मकड़ोली से लमानाड़ के लिए बजट का प्रावधान कर सड़क निर्माण की मांग की है, जिससे क्षेत्र के किसान बागवान अपनी सेब, मटर और आलू की फसल को आसानी से मंडी तक पहुंचा सके। उन्होंने कहा कि उक्त क्षेत्र के लोगों को सड़क न होने के कारण आज भी मजदूरों के माध्यम से अपनी फसल मंडी पहुंचानी पड़ती है। ऐसे में उन्हें आर्थिक नुकसान और समय की बर्बाद हो रही है। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने डंसा पनोली, रचोली सुंडा जगुणी सनेई, बेसडी मकड़ाोली और उरुधार सड़कों की मरम्मत करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इन सड़कों की हालत बहुत ही दयनीय है। इन सड़कों पर हजारों लोग रोजाना परेशानियां झेलते हैं। वहीं उन्होंने खेल मैदान पनोली के विस्तार के लिए बजट उपलब्ध करवाने की मांग रखी। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन रजनीश बहल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे जल्द ही इन सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर बजट में डालेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में वार्ड सदस्य मेहर चंद, शांता देवी, शांति देवी, सपना, मीरा, आत्मा राम, बली राम, पवन, सुशील और बंसी लाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed