फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, pensioner, meting, protest, demand

15 फरवरी तक पेंशनरों की मांगें पूरी न हुई तो खोलेंगे मोर्चा : सुदामा

Sun, 17 Dec 2023 05:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में बनाई रणनीति, रामपुर खंड के सौजन्य से 12 जोन के पेंशनरों ने ज्वलंत मुद्दों पर किया मंथन
विज्ञापन


80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। 15 फरवरी तक सरकार पेंशनरों की लंबित मांगों को पूरा नहीं करती है, तो सरकार के खिलाफ पेंशनर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। मांगें पूरी न होने के कारण पेंशनरों को अपने परिवार का भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। यह बात रामपुर में पेंशनर्स दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में रामपुर खंड के अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने कही। पेंशनर्स दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में बीडीओ रामपुर शीला ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। अध्यक्ष सुदामा मेहता ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में रामपुर खंड के 12 जोन से आए पेंशनरों ने भाग लिया और ज्वलंत मुद्दों पर मंथन किया। कार्यक्रम में 80 वर्ष से अधिक आयु की पेंशनर बनारसी दास, मस्तराम कश्यप, जीवनी देवी और लक्ष्मी देवी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने कहा कि वर्ष 2016 से वर्ष 2022 के बीच सेवानिवृत्त पेंशनरों को 80 प्रतिशत की देनदारियां सरकार के पास लंबित हैं। करीब 2 हजार पेंशनरों की पेंशन निर्धारण होने के मामले भी एजी शिमला में फंसे हुए हैं। पेंशनरों ने सरकार को चेताया कि अगर लंबित मांगें तय समय पर पूरी नहीं की गई तो सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर महासचिव अमोलक राम, राजेंद्र पालसरा, सोहन लाल बिष्ट, कृष्ण कुमार, विनोद नेगी, मस्तराम वर्मा, शशि बाला नेगी, तुलसी दास, धर्मदेवी मेहता, कौशल्या देवी, बहादुर सिंह, गोपाल मेहता, पिताबंर नेगी, सुना देवी, मोहन लाल और शिव राम सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed