फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, parking points, bhavanagar,

Rampur Bushahar News: भावानगर में स्थायी और अस्थायी पार्किंग के लिए जगह चिह्नित

Sat, 19 Aug 2023 09:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 09:55 PM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन के फैसले से क्षेत्र के हजारों वाहन मालिकों को मिलेगी बड़ी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर(किन्नौर)। जिले के भावानगर में ट्रैफिक जाम और पार्किंग की समस्या से जूझ रहे लोगों को जिला प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। इसके तहत उपायुक्त किन्नौर ने भावानगर में स्थायी और अस्थायी पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित किए हैं। इससे में यहां आने वाले लोगों को वाहन पार्क करने की पर्याप्त सुविधा मिल सकेगी। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश ने बताया कि स्थाई पार्किंग एनएच पांच में सब्जी मंडी से पुराने एसडीएम ऑफिस तक रहेगी और अस्थायी पार्किंग एनएच पांच में विद्युत बोर्ड के चार पोल से विद्युत कॉलोनी वाले मोड़ तक केवल आधे घंटे के लिए ही मान्य होगी। इसके अतिरिक्त अस्थायी पार्किंग एनएच पांच पर सब्जी मोड़ से ऊपर ढांक की ओर केवल आधे घंटे तक मान्य रहेगी। उन्होंने बताया कि बसों के ठहराव के लिए एनएच पांच यूनियन कार्यालय के सामने पुलिस गुमटी तक, टैक्सी पार्किंग एनएच पांच पर वर्षा शालिका से आगे केवल आठ टैक्सी के लिए, गुड्स पार्किंग एनएच पांच पर वर्षाशालिका की ओर आठ टैक्सी पार्किंग के बाद हाईमास्क लाइट तक रहेगी। उन्होंने बताया कि बाजार क्षेत्र में निर्माण सामग्री गिराने और उठाने का सामान केवल 24 घंटे तक मान्य होगा। इसके लिए स्थान एनएच पांच पर गंगाबार की दुकान के सामने और नीचे, एनएच पांच पर आनंद एग्रो केमिकल की दुकान के साथ ऊपर खाली जगह के पास और एनएच पांच पर बिजली बोर्ड कार्यालय मोड़ के ऊपर की ओर रहेगा। इसके अलावा स्कूल बसों के ठहराव के लिए स्थान वर्षाशालिका के पास, सतलुज व्यू पब्लिक स्कूल को जाने वाली सीढि़यों के सामने, अमरलाल गुलेरिया की दुकान के पास मान्य होगा। उन्होंने वाहन चालकों से नियमों के पालन करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed