फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, panu road, closed, due to, landslide

Rampur Bushahar News: डेढ़ माह से पर्यटन स्थल पनेऊ नहीं पहुंच रही एचआरटीसी की बस

Tue, 14 May 2024 07:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
अवरुद्ध सड़क को बहाल नहीं कर पाया लोक निर्माण विभाग का आनी महकमा
विज्ञापन


हरिकृष्ण शर्मा

आनी (कुल्लू)। आनी के प्रसिद्ध ऐतिहासिक पर्यटन स्थल पनेऊ के लिए बीते डेढ़ माह से एचआरटीसी की बस सेवा बंद है। यहां सड़क पर डंगा गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के मुताबिक जिस स्थान पर डंगा गिरा है, वहां पर सड़क का पानी साथ लगते मकान तक जा रहा है। इससे तकनीकी कारणों की वजह से विभाग न तो यहां डंगा लगा पा रहा है और न ही सड़क बहाली का कोई अन्य विकल्प तलाश कर पा रहा है। आलम यह है कि साथ लगते दो गांव से करीब दो किमी पीछे से ही सरकारी बस वापस हो रही है। इस वजह से क्षेत्र की जनता को को आगे का सफर पैदल ही तय करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि नौ माह के लंबे अरसे के बाद सड़क बहाल की गई थी लेकिन महज दो हफ्ते बस सेवा बहाल होने के बाद अब डेढ़ माह से मार्ग अवरुद्ध है। स्थानीय निवासी जीत कुमार, हरपाल, हीरा लाल, संजय कुमार, सुभाष, दीपक, नरेश, नेत्र सिंह और कृष्ण चंद सहित अन्यों ने कहा कि आनी-पनेऊ बस सेवा कई दिनों से जेहरा कैंची तक ही आती है और वहीं से वापस जा रही है। लोक निर्माण विभाग का कहना कि आगे सड़क बंद है, लेकिन जनता को समझ नहीं आ रहा कि अगर मार्ग बंद है तो उसे बहाल करने का उत्तरदायित्व किसका है। उन्होंने विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाया है। इसके अलावा पनेऊ घूमने के लिए बड़ी संख्या में देश विदेश से पर्यटक भी आते हैं लेकिन मार्ग अवरुद्ध होने से उन्हें भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र के रिश्ता, बागी, धार, कुटल और जैहरा आदि गांव को लाभान्वित करने वाली आठ किमी सड़क की हालत जैहरा कैंची से आगे बहुत खराब है। उन्होंने सरकार और लोक निर्माण विभाग से जल्द मार्ग बहाल कर ग्रामीणों को राहत देने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि मार्ग को जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed