{"_id":"65e9bc312bb3ae32910c0004","slug":"rampur-news-nogali-school-women-day-celebration-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-113174-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: महिलाओं को सशक्त बनने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: महिलाओं को सशक्त बनने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नोगली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को नवाजा गया। समारोह में प्रधानाचार्य डॉ. बीआर सक्सेना बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्हें सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है। इस दौरान रामपुर की प्रथम अधिवक्ता रमा सिंह, इंदिरा ठाकुर और मीनाक्षी सहित अन्य महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा कर महिलाओं को सशक्तिकरण का संदेश दिया। स्वास्थ्य कार्यकर्ता सरोज चौहान, महिला मंडल नोगली की सभी सदस्यों, महिला अभिभावकों को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ प्रशासक शकुंतला ठाकुर, राजकुमार, अंजना मेहता, अमिता चौहान, पिंगला, रंजना, स्मृति, प्रतिभा और दीपिका सहित अन्य मौजूद रहे।