फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, nirmand, school, anual function

Rampur Bushahar News: निरमंड स्कूल में होनहार नवाजे

Sun, 31 Dec 2023 04:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 04:19 PM IST
विज्ञापन
वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से लूटी वाहवाही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड( कुल्लू )। राजमाता शांति देवी आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड में वार्षिक पुरस्कार वितरण धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर जिला कुल्लू के कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व निदेशक मिल्कफेड कुलवंत राज कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं में सरस्वती वंदना से की। इसके बाद विद्यार्थियों ने एक से पढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही लूटी। प्रधानाचार्य जगजीवन पॉल शर्मा ने स्कूल की गतिविधियों से संबंधित रिपोर्ट पढ़ी। अपने संबोधन में मुख्यातिथि ने कहा कि बच्चों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्रा इस दिन सम्मानित होते हैं। उन्होंने बच्चों से जीवन में कठिन परिश्रम करके अपना लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गुरदयाल सिंह नेगी ग्राम पंचायत निशानी के प्रधान ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद शहजादा, बीडीसी सदस्य संध्या ,पार्षद देवराज अमर चंद सहित अन्य महिला मंडलों के प्रधान सदस्य और अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed