फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, nh, repair, work, not started, yet

Rampur Bushahar News: देश सीमा को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-5 पर जानलेवा बना सफर

Sat, 17 Feb 2024 07:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
तलाई से झाकड़ी तक जगह-जगह ढहे डंगे, हादसों का बढ़ा अंदेशा, बरसात से क्षतिग्रस्त एनएच की अभी तक नहीं सुधरी हालत
विज्ञापन


जान जोखिम में डालकरर खतरों के साये में आवाजाही करने को मजबूर हजारों लोग

सुभाष सेन

रामपुर बुशहर। भारत-तिब्बत सीमा को जोड़ने वाले एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नेशनल हाईवे पांच की हालत कई माह से खस्ता बना हुई है। बीते बरसात से क्षतिग्रस्त नेशनल हाईवे का सात महीने के बाद भी मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इस कारण एनएच पर सफर करना जानलेवा बना हुआ है। जगह-जगह क्षतिग्रस्त सड़क के डंगे हादसों को न्योता दे रहे हैं। किन्नौर, शिमला, कुल्लू और काजा और स्पीति की ओर जाने वाले हजारों लोग खतरों के साये में सफर कर रहे हैं। गौर हो कि बीते वर्ष हुई भारी बरसात के कारण नेशनल हाईवे पांच को भारी क्षति पहुंची थी। नोगली के तलाई से लेकर झाकड़ी तक कई जगह एनएच के डंगे ध्वस्त हो गए थे लेकिन हैरानी की बात है कि कई माह बीतने के बाद भी एनएच की मरम्मत और डंगे लगाने के कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं। ऐसे में प्रदेश के सीमांत क्षेत्र को जोड़ने वाले करीब 20 किलोमीटर नेशनल हाईवे पर सफर जानलेवा बना हुआ है। मार्ग से रोजाना देश सीमा पर तैनात भारतीय सेना, आईटीबीपी, किन्नौर, लाहौल स्पीति, शिमला और कुल्लू जिले के हजारों लोग सफर करते हैं। बरसात से सड़क को पहुंची क्षति के कारण कई स्थानों पर वाहनों की आवाजाही एकतरफा ही हो रही है। हालांकि बरसात में एनएच पांच नोगली के समीप सुरक्षा दीवार टूटने के कारण कार समेत चार लोग सतलुज नदी में समा गए थे, जिनका आज दिन तक सुराग नहीं लग पाया है। वहीं नोगली से लेकर झाकड़ी तक जहां टूटी हुई सड़क हादसों को निमंत्रण दे रही हैं, वहीं पहाड़ी पर लटकी चट्टानों से भी सफर जोखिमों भरा बना हुआ है। सुरक्षा के लिहाज से एनएच पर होने वाले कार्य बीते कई माह से लटके हुए हैं। वहीं एनएच की हालत में सुधार न होने से क्षेत्र के लोगों में सरकार और एनएच प्राधिकरण के खिलाफ रोष व्याप्त है। स्थानीय निवासी मोहर सिंह, दिनेश, यशवंत सिंह, राधाकृष्ण, प्रेम चौहान, महेश कुमार, सतीश और सुनील चौहान सहित अन्य लोगों ने बताया कि आपदा को कई माह का समय बीत गए हैं लेकिन नेशनल हाईवे की हालत में सुधार नहीं हो पा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार और नेशनल हाईवे प्राधिकरण से खतरनाक बने नेशनल हाईवे को दुरूस्त करने की मांग उठाई है। एनएच प्राधिकरण रामपुर के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने बताया कि नेशनल हाईवे पांच किंगल से झाकड़ी तक जल्द ही मार्ग की हालत सुधारी जाएगी। चीफ ऑफिस से टेंडर प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। जल्द ही कार्य शुरू कर लोगों को राहत पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed