फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, nh, damage, neni, juery,

Rampur Bushahar News: नैनी के समीप नेशनल हाईवे बंद होने का बढ़ा खतरा

Wed, 02 Aug 2023 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
rampur news, nh, damage, neni, juery,
ज्यूरी बधाल के बीच नैनी में नेशनल हाइवे 05 सडक़ बंद होने की कगार पर। स्रोत - संवाद
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। नेशनल हाईवे 5 ज्यूरी और बधाल के बीच नैनी में कभी भी क्षतिग्रस्त होकर बंद हो सकता है। इससे जिला किन्नौर और रामपुर का क्षेत्र संपर्क देश दुनिया से कट सकता है। अगर एनएच बंद होता है तो बागवानों को सेब की फसल को मंडियों तक पहुंचाने का संकट खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे क्षतिग्रस्त होने पर इसे यातायात के लिए बहाल करना आसान नहीं होगा। पहले ही ब्रौनी खड्ड सहित कई स्थानों पर एनएच बार-बार अवरुद्ध होने से बागवान और आम जनता परेशान हैं। लंबे जाम के बीच जैसे-तैसे यहां यातायात चलाया जा रहा है लेकिन खस्ताहाल हो चुकी सड़कों को दुरुस्त से सीधा करवाने का भी विभाग को समय नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


यह नेशनल हाईवे सामरिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। हालांकि नेशनल हाईवे प्राधिकरण दिन-रात सड़क को बहाल करवाने में जुटा है लेकिन एक के बाद एक सड़क का जगह-जगह क्षतिग्रस्त होना चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल हाईवे ज्यूरी के एसडीओ करतार चंद शर्मा ने बताया कि नेशनल हाईवे-5 में विभाग रात-दिन यातायात को बहाल करवाने में जुटा हुआ है लेकिन सड़क को पूरी ड़ी करवाने का समय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने माना कि ज्यूरी और बधाल के बीच नैनी के पास सड़क टूट गई है, जिसके पूरा टूटने पर दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed