फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, nh closed, due to landslide

Rampur Bushahar News: पानवी में भूस्खलन से नेशनल हाईवे पर थमी वाहनों की आवाजाही

Mon, 24 Jul 2023 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
rampur news, nh closed, due to landslide
किन्नौर  जिले के पानवीं के नजदीक एनएच ५ एक बार फिर हुआ बंद
सांगला(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में बारिश के कारण भूस्खलन का सिलसिला जारी है। नेशनल हाईवे-पांच पानवी के पास रविवार शाम को भूस्खलन के कारण एक बार फिर एनएच पर वाहनों की आवाजाही थम गई है। इस कारण वाहनों की आवाजाही कक्षस्थल से जेएसडब्ल्यू पावर हाऊस होकर वांगतू के लिए की जा रही है।
विज्ञापन


एनएच बाधित होने के कारण किन्नौर से शिमला और शिमला से किन्नौर की ओर बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लग गई है। गौर हो कि पानवी के पास रविवार शाम साढ़े पांच बजे नेशनल हाईवे पांच चट्टानें दरकनें के कारण बाधित हो गया था।
विज्ञापन


सोमवार सुबह नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने बाधित एनएच को सुबह आठ बजे यातायात के लिए बहाल कर दिया था लेकिन सोमवार दोपहर दो बजे पहाड़ी से भूस्खलन और चट्टानें दरकने गिरने लगीं। इससे एनएच पांच फिर यातायात के लिए फिर अवरूद्ध हो गया है। लगातार भूस्खलन होने से सड़क बहाली का कार्य प्रभावित हो रहा है। इससे में निचार खंड की 22 पंचायतों के हजारों लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। वाया कक्षस्थल से जेएसडब्ल्यू पावर हाऊस होते हुए लोगों को करीब तीन किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पानवी में अभी तक भूस्खलन का कोई मामला आज से पहले सामने नहीं आया था लेकिन अब यहां लगातार पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। इससे ग्रामीणों में खौफ का माहौल बना हुआ है। हालांकि नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने एनएच को बहाल करने के लिए दो जेसीबी मशीन और मजदूर तैनात किए हैं, लेकिन लगातार हो रहे भूस्खलन से एनएच को बहाल रखना मुश्किल हो रहा है।


उधर, एनएच प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने बताया कि पानवी में बार-बार हो रहे भूस्खलन के कारण एनएच को बहाल करना परेशानियों भरा हो गया है। एनएच की बहाली के लिए मौके पर दो जेसीबी मशीन और मजदूरों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed