{"_id":"65e3324d6d547cb52b026d2d","slug":"rampur-news-nh-305-blocked-due-to-landslide-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-112935-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: एनएच-305 पर किरण बाजार में भूस्खलन से जानलेवा हुआ सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: एनएच-305 पर किरण बाजार में भूस्खलन से जानलेवा हुआ सफर
विज्ञापन
पहाड़ी पर अभी भी फंसे हैं मलबा और पत्थर, लोगों ने प्रशासन और सरकार से लगाई स्थायी समाधान की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। पहाड़ी लगातार हो रहे भूस्खलन से सैंज-आनी-ओट नेशनल हाईवे-305 पर किरण बाजार में सफर जोखिम भरा हो गया है। शनिवार को भी पहाड़ी से पत्थर गिरने से एनएच 305 किरण बाजार में 12 घंटे तक यातायात के लिए अवरुद्ध रहा। इस दौरान दिनभर लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करते रहे। एनएच विभाग ने एक-दो बार एनएच को जेसीबी मशीन से खोला गया लेकिन पहाड़ी से फिर से पत्थरों के गिरने का सिलसिला शुरू होने से एनएच शनिवार सुबह से ही पैदल चलने वालों और वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित रहा। इस वजह से लोगों को दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ा। एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने स्थिति को देखते हुए मौके का दौरा कर जायजा लिया। उन्होंने वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही को पूरी तरह से रोकने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही एनएच विभाग के अधिकारियों को भी समस्या का स्थायी समाधान तलाशने के निर्देश दिए गए हैं। आपको बता दें कि बीते वर्ष अगस्त में भारी बरसात के कारण किरण बाजार और खोबड़ा पुल के बीच अचानक पहाड़ी दरक गई। इसके कारण एनएच-305 कई दिनों तक बाधित रहा था। पहाड़ी पर अभी भी मलबा और पत्थर फंसे हैं, जो थोड़ी सी बारिश होने पर एनएच पर गिरना शुरू हो जाते हैं। बीते आठ माह में ही कई बार यह मार्ग पहले भी अवरुद्ध होता रहा है। लोगों का मानना है कि यहां करीब 30 मीटर पहाड़ी पर बीते वर्ष के बाद मलबा ठहरा है, जिसे समय रहते हटाया न गया तो यहां कभी भी अनहोनी हो सकती है। बीते वर्ष आपदा के बाद हालांकि आनी के नए बस अड्डे के पास लाखों रुपये खर्चकर सरकार ने एनएच और एनएच के किनारे निजी भूमि से मलबा हटवाया था लेकिन किरण बाजार में लोगों की जान को खतरा बन चुके मलबे को हटाने का प्रयास नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार, एनएच विभाग और प्रशासन से मांग की कि यहां पहाड़ी पर अटके मलबे को किसी अनहोनी घटना से पहले हटाया जाए।
कोट्स
किरण बाजार के समीप एनएच पर पत्थरों के गिरने से लोगों को होने वाले खतरे का जायजा लेने के बाद एनएच विभाग को इसका जल्द स्थायी समाधान निकालने के निर्देश दिए गए हैं।
नरेश वर्मा, एसडीएम, आनी