फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, nh 05, repair, 6.45 crore,

Rampur Bushahar News: 6.45 करोड़ चकाचक होगा एनएच-305 की हालत

Fri, 04 Aug 2023 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। लंबे समय से खस्ताहाल एनएच-305 की करीब 6.45 करोड़ रुपये से कायाकल्प होगा। इसके तहत सैंज से आनी तक सड़क पर गड्ढे भरकर उसमें पैचवर्क का कार्य किया जाएगा, वहीं आनी से जलोड़ी-जोत तक टारिंग का कार्य भी किया जाएगा।
विज्ञापन


इसकी डीपीआर मंजूरी के बाद अब कार्य पीके कंस्ट्रक्शन को अवार्ड किया जा चुका है। विभाग के मुताबिक सैंज से आनी तक 45 लाख रुपये की राशि से पैचवर्क और गड्ढे भरे जाएंगे। जबकि 6 करोड़ से आनी से जलोड़ी-जोत तक की 30 किलोमीटर सड़क पर मेटलिंग और टारिंग का कार्य होगा। लंबे समय से सैंज-लूहरी-जलोड़ी-जोत मार्ग की हालत दयनीय बनी हुई है। इसको देखते हुए एनएच प्राधिकरण ने सड़क की हालत सुधारने के लिए रूपरेखा तैयार की है।
विज्ञापन


डीपीआर को मंजूरी के बाद अब यह कार्य भी ठेकेदार को अवार्ड हो चुका है। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। भारी बारिश के कारण सैंज से जलोड़ी-जोत तक की सड़क कई जगह से खस्ताहाल हो गई थी। मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों की वजह से चालकों को भारी परेशानियां पेश आ रही हैं। वहीं मरीजों को हिचकोले खाते हुए अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। इसके अलावा किसान-बागवानों को भी अपनी नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब एनएच की दशा सुधरने से हजारों लोगों को बेहतर सफर का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनी सब डिवीजन के अधिशासी अभियंता केएल समुन ने बताया कि आनी से सैंज तक 23 किलोमीटर सड़क में गड्ढों को भरकर पैचवर्क कार्य करीब 45 लाख की राशि से पूरा किया जाएगा। आनी से जलोड़ी-जोत तक करीब 30 किलोमीटर सड़क पर टारिंग की जाएगी। इसमें करीब 6 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। वहीं एसडीओ धनसिंह शर्मा ने बताया कि बरसात खत्म होते ही सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed