{"_id":"65131697a9ebba98280673d9","slug":"rampur-news-nerwa-sports-news-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-6012-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: छात्रा वर्ग की कबड्डी में खिलार ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: छात्रा वर्ग की कबड्डी में खिलार ने जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। एकल अभियान के तहत अभ्युदय यूथ क्लब ने तहसील नेरवा के भरानू में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया है। इस अवसर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरानू के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। छात्र वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में थरोच ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि भूठ दूसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में खिलार विजेता और थरोच उपविजेता बना।
लंबी दौड़ की प्रतियोगिता में रिषभ, उर्वशी ने प्रथम और ऋषित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंचीकूद में संदीप, साक्षी और आरुषि अव्वल रहे। प्रतियोगिता के अंत में मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता को पारितोषिक बांटे। उन्होंने युवाओं को खेलों के महत्व के साथ नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर सपना सिसोदिया और यशपाल केस्टा भी उपस्थित रहे।