{"_id":"6613d6c30bca08c7140e69ab","slug":"rampur-news-navratra-ramput-temple-arrangements-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-114411-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नवरात्र के लिए सजे रामपुर के मंदिर, हजारों लोग भरेंगे हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नवरात्र के लिए सजे रामपुर के मंदिर, हजारों लोग भरेंगे हाजिरी
विज्ञापन
मां भीमाकाली, श्राईकोटी माता और शिकारी काली माता मंदिर में तैयारियां पूरी, भंडारे भी लगेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर/डंसा। नौ अप्रैल से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र के लिए रामपुर क्षेत्र के मंदिर सज चुके हैं। नवरात्र को लेकर रामपुर, सराहन और 12/20 सहित अन्य क्षेत्रों के मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। मंगलवार से नौ दिनों तक विभिन्न धार्मिक स्थलों में माता के जयकारे गूंजेंगे। मंदिर कमेटियों की ओर से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। रामपुर के प्रमुख एवं धार्मिक पर्यटन स्थल सराहन स्थित मां भीमाकाली मंदिर में चैत्र और शारदीय नवरात्र के अलावा सालभर हजारों की संख्या में देश के विभिन्न राज्यों और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। मां भीमाकाली मंदिर न्यास की ओर से मंदिर को सजाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब नौ दिन तक हजारों की संख्या में यहां पहुंचकर पूजा करके माता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। 12/20 क्षेत्र के माता श्राईकोटी माता मंदिर में भी नौ दिनों तक श्रद्धालुओं का तांता लगेगा। इसके अलावा रामपुर के महिषमर्दिनी महालक्ष्मी माता मंदिर और शिकारी काली सहित अन्य मंदिरों में भी नौ दिन तक माता के जयकारे गूंजेंगे। वहीं भगवान परशुराम की चार ठहरियों में शामिल डंसा, लालसा, शिंगला और शनेरी सहित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शिकारी काली, मंगला काली माता मंदिर में चैत्र नवरात्रों पर विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। मंदिरों में आने जाने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के मंदिर समितियों की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंगला काली माता मंदिर और शिकारी काली माता मंदिर में हर साल नवरात्र पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। साढ़े नौ हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित शिकारी काली माता मंदिर पहुंचने के लिए रामपुर से वाया रचोली व शिंगला से करीब तीस किलोमीटर का सफर तय कर स्नेई गांव से पहुंचा जा सकता है। श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर परशुराम मंदिर समिति ने पेयजल सुविधा के साथ-साथ श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए सराय का निर्माण करवाया है। परशु राम मंदिर समिति प्रधान खेल चंद नेगी, चार ठहरी देव समिति प्रधान बहादुर लाल शर्मा ने बताया कि नवरात्र में माता के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी तैयारियां पूरी की गई है। मंदिरों में नवरात्र के दौरान भंडारों का आयोजन भी किया जाएगा। मां भीमाकाली मंदिर न्यास के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने बताया कि मां भीमाकाली मंदिर और श्राईकोटी मंदिर में नौ दिनों तक विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। मंदिर न्यास की ओर से नवरात्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कोट्स
मां भीमाकाली मंदिर और श्राईकोटी मंदिर में नौ दिनों तक विशेष पूजा अर्चना होगी। मंदिर न्यास की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अगर कोई श्रद्धालु चाहे तो मंदिर में भंडारे का आयोजन कर सकता है। न्यास की ओर से अंतिम दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
निशांत तोमर, मां भीमाकाली मंदिर न्यास के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम रामपुर