{"_id":"66153cfe9319d6dc250e432b","slug":"rampur-news-navratr-bhima-kali-temple-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-114464-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चैत्र के पहले नवरात्र पर मंदिरो में लगे मां के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चैत्र के पहले नवरात्र पर मंदिरो में लगे मां के जयकारे
विज्ञापन
भीमाकाली मंदिर सराहन में सुबह से लेकर शाम तक दर्शन के लिए पहुंचे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां भीमा काली मंदिर सराहन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। पहले नवरात्र पर श्रद्धालु सुबह से ही माता के दर्शन के लिए आना शुरू हो गए थे। न्यास की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंदिर में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस, होमगार्ड और न्यास के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। श्रद्धालु मंदिर में पूजा की थाली और प्रसाद लेकर मन्नत पूरी होने की अर्ज लेकर दूर -दूर से पहुंच रहे हैं। भीमाकाली मंदिर सराहन में न्यास और पूजा कमेटी की ओर से नवरात्र के अवसर पर नवदुर्गा पाठ का शुभारंभ हुआ। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया है। इस दौरान मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक मां के जयकारे गूंजते रहे। इसके साथ ही हिंदू नववर्ष का भी प्रारंभ हो गया है। नवरात्र के नौ दिन माता रानी के नौ रूपों की पूरे विधि विधान के साथ पूजा की जाती है। आज चैत्र नवरात्र का पहला दिन है। इस दिन माता शैलपुत्री की आराधना की जाती है। माता रानी का आशीर्वाद पाने के लिए और उनकी भक्ति में भक्त उपवास रखते हैं। भीमाकाली मंदिर न्यास के मंदिर अधिकारी बालक राम नेगी ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्था की गई है। सभी श्रद्धालु माता के दर्शन के साथ भंडारे का आनंद भी ले रहे हैं।