{"_id":"661d0ed55b2caeab210244df","slug":"rampur-news-nav-jagruk-uvak-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-114685-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विकास बने नवजवान जागरुक युवक मंडल शाह के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विकास बने नवजवान जागरुक युवक मंडल शाह के प्रधान
विज्ञापन
प्रवीन चौहान को उपाध्यक्ष, अकुंश को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नव जवान जागरुक युवक मंडल की बैठक पूर्व अध्यक्ष सुशांत जिष्टू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें पुरानी कार्यकारिणी भंग करने का फैसला लिया गया और विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से विकास रोल्टा को युवक मंडल की कमान सौंपी गई। वहीं प्रवीन चौहान को उपाध्यक्ष, अंकुश कड्डा को सचिव और हर्षवर्धन चौहान को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में पूर्व कार्यकाल के दौरान की गई गतिविधियों के बारे में भी चर्चा की गई और रूपरेखा तैयार की गई। सुशांत जिष्टू ने कहा कि पुरानी कार्यकारिणी के तीन वर्षीय कार्यकाल के दौरान तीन वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं जिला परिषद की मदद से 1.5 लाख की राशि खेल मैदान के लिए स्वीकृत करवाई गई। युवक मंडल भवन निर्माण के लिए 2 लाख, 50 हजार रुपए की राशि विधायक निधि से स्वीकृत की गई। इसके साथ ही में प्राथमिक विद्यालय शाह के प्री प्राइमरी स्कूल भवन के लिए शिक्षा मंत्री और विधायक निधि से भवन निर्माण के लिए बजट की स्वीकृति ली गई। इसके अलावा एसजेवीएनएल को प्रभावित क्षेत्र के तहत खेल मैदान के लिए 8 लाख तक का एस्टीमेट दिया गया, जो पिछली वित्तीय वर्ष में किसी कारणवश नहीं हो पाया है। आगामी कार्यकारिणी सदस्य के साथ समर्थन करके इस बजट को खेल मैदान स्टेज और जालियों में व्यय करने में पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीण विकास और समस्याओं के समाधान में पूरा सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर उदय चौहान, परीक्षित नेगी और अक्षय चौहान सहित अन्य युवा मौजूद रहे।