{"_id":"65bb7b0e8e71177dd6069994","slug":"rampur-news-naresh-verma-take-charge-as-dsp-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-111669-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नरेश शर्मा ने संभाला डीएसपी रामपुर का पदभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नरेश शर्मा ने संभाला डीएसपी रामपुर का पदभार
विज्ञापन
नशामुक्त समाज और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करना रहेगी प्राथमिकता : शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के अधिकारी नरेश शर्मा रामपुर के नए डीएसपी होंगे। वीरवार को उन्होंने पदभार संभाल लिया है। इस मौके पर नरेश शर्मा ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। गौर हो कि रामपुर में करीब डेढ़ माह से डीएसपी का पद रिक्त चल रहा था। नरेश शर्मा इससे पूर्व भावानगर में बतौर डीएसपी और साइबर क्राइम पुलिस थाना शिमला में भी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि सूबे में पुलिस से संबंधित सभी सेवाओं को पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा। युवाओं में नशे का प्रचलन काफी ज्यादा है और नशामुक्त समाज निर्माण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया है।