फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, nandlal, welcome, in rampur,

Rampur Bushahar News: सातवें राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष नंदलाल का रामपुर पहुंचने पर स्वागत

Wed, 13 Mar 2024 06:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 06:18 PM IST
विज्ञापन
परिधि सीमा भैरा खड्ड में स्वागत को पहुंचे सैकड़ों समर्थक
विज्ञापन

अध्यक्ष बनाने पर मुख्यमंत्री और कांग्रेस आलाकमान का जताया आभार

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंदलाल सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को पहली बार गृह क्षेत्र पहुंचे। यहां पहुंचने पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और बधाई दी। रामपुर के परिधिगृह में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। वहीं, मंगलवार को परिधि सीमा भैरा खड्ड में पहुंचने पर सैकड़ों समर्थकों समेत महिला मंडलों ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उसके बाद वे अपने समर्थकों सहित परिधि गृह रामपुर पहुंचे। यहां समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामपुर का विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी। नीरथ में परियोजना प्रभावितों और किसानों की समस्याओं को भी उन्होंने सुना। उन्होंने कहा कि सरकार भी परियोजना प्रभावितों की मांगों को लेकर गंभीर है। जल्द ही परियोजना प्रभावित और अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी समस्याओं को सुलझाया जाएगा। उन्होंने कैबिनेट रैंक मिलने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस पार्टी के आलाकमान का आभार जताया। उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसने को भी कहा। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा, जिप सदस्य त्रिलोक भलूनी, बिमला शर्मा, राहुल सोनी, पवन चौहान, अनिरुद्ध बिष्ट, संजय मेहता, मोहन शर्मा, रोहिताश्व मेहता और मुस्कान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed