फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, milk producer, protest, 2 February,

Rampur Bushahar News: मांगों को लेकर दो फरवरी को रामपुर में गरजेंगे दुग्ध उत्पाद

Sat, 30 Dec 2023 07:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 07:53 PM IST
विज्ञापन
नीरथ में दुग्ध उत्पादकों ने बैठक कर बनाई रणनीति, कहा-सरकार की गलत नीतियों के कारण उत्पादकों का हो रहा शोषण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। दो फरवरी को रामपुर में हजारों दुग्ध उत्पादक मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। मांगें पूरी न होने के कारण नीरथ में आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया। शनिवार को हिमाचल दुग्ध उत्पादक संघ ननखड़ी खंड की बैठक नीरथ में आयोजित हुई। इसमें दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई। साथ ही दो फरवरी को रामपुर मे होने वाले प्रदर्शन को लेकर रणनीति भी तैयार की गई। बैठक में हिमाचल दुग्ध उत्पादक संघ के संयोजक देवकी नंद और सह संयोजक काकू कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान और दुग्ध उत्पादक खासे परेशान हैं और उनका शोषण हो रहा है। आज भी सरकार, मिल्क फेडरेशन और निजी कंपनियों द्वारा किसानों को 22 रुपये से लेकर 30 रुपये तक दूध के प्रति लीटर दाम दिए जा रहे हैं। वहीं फीड, दवाई और चोकर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इससे उत्पादन की लागत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और दुग्ध उत्पादकों को अपना परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है। संघ ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई कि दूध का दाम कम से कम 40 रुपये प्रति लीटर, दूध की पेमेंट हर माह 10 तारीख से पहले, पशु औषधालय में सभी खाली पद भरने और पशु आहार पर सब्सिडी देने की मांग की है। इस मौके पर जीवानंद, संदीप, अर्जुन वर्मा, खेमचंद, प्रेम सिंह, परस राम, प्रताप सिंह और गोपाल चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed