फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, milk producer, demand, rate, hike,

Rampur Bushahar News: सरकार ने चुनावी वादों में दूध का दाम किया 80 से 100 रुपये, मिल रहे 30 रुपये दाम

Thu, 04 Jan 2024 05:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
फरवरी में दुग्ध उत्पादकों की मांगों को लेकर खंड स्तर पर होंगे प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ पनपना रोष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। दुग्ध उत्पादकों के साथ लंबे समय से सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार ने चुनाव के समय दूध के दाम 80 से 100 रुपये प्रतिलीटर देने का वादा किया था, लेकिन अब उसे पूरा नहीं कर रही है। यह दुग्ध उत्पादकों के साथ धोखा है। यह बात हिमाचल दुग्ध उत्पादक संघ के राज्य संयोजक देवकी नंद और सह संयोजक दिनेश मेहता ने जारी संयुक्त बयान में कही। उन्होंने कहा कि फरवरी माह में दूध उत्पादकों की मांगों को लेकर ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे। हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा दूध के दामों में सात रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी की गई है। इसके लिए संघ ने प्रदेश सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से दुग्ध उत्पादक संघ के बैनर तले संगठित होकर अपनी आवाज को बुलंद कर रहे थे, यह उसका परिणाम है। संघ ने प्रदेश सरकार को 9 सूत्रीय मांग पत्र दिया था, उसमें केवल एक ही मांग पर अभी सरकार ने कुछ काम किया है, जो काफी कम है। इसमें भी सरकार ने जो नया रेट का चार्ट निकाला है, उसमें भी लोगों को ठगने का काम किया है, क्योंकि पहले फैट 3 प्रतिशत और एसएनएफ 7.3 प्रतिशत थी, उसका दाम 23 रुपये था। जबकि इस बार जो रेट तय हुए हैं, उसमें फैट 3.3 प्रतिशत और एसएनएफ 7.3 प्रतिशत है, उसका रेट 30.57 रुपये तय किया गया है, जो कि दुग्ध उत्पादकों के साथ धोखा है, क्योंकि इसमें फैट की मात्रा को बढ़ाया गया है। संघ ने मांग उठाई कि पुराने चार्ट पर रेट की दरें बढ़नी चाहिए। दुग्ध उत्पादक संघ पशुपालकों की मांगों को लेकर आगे भी संघर्ष करता रहेगा। दूध उत्पादकों की मांगों को उठाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed