फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, meting, aani news, sukhashray, scheme,

Rampur Bushahar News: सुखाश्रय योजना आनी उपमंडल के 25 बच्चों के लिए बनेगी सहारा

Tue, 07 Nov 2023 04:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 04:09 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल स्तरीय बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी ने दी जानकारी, एसडीएम नरेश वर्मा ने की बैठक की अध्यक्षता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अनाथ बच्चों के लिए शुरु की गई कल्याणकारी सुखाश्रय योजना के लिए आनी उपमंडल से 25 बच्चों की पहचान की है। महिला एवं बाल विकास विभाग आनी की ओर से मामले पर कार्रवाई करते हुए सभी बच्चों को योजना के तहत लाभ देने के लिए जिला बाल संरक्षण अधिकारी को सूची सौंप दी गई है। बुधवार को आयोजित उपमंडल स्तरीय बैठक के दौरान यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी इंद्र सिंह गर्ग ने दी। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने की। एसडीएम ने महिला एवं बाल विकास विभाग, जन प्रतिनिधियों और आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह इस योजना के दायरे में आने वाले पात्र पूर्ण रूप से अनाथ बच्चों को विभाग एवं प्रशासन के ध्यान में लाने के लिए सहयोग करें, जिससे प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत अनाथ बच्चों का भविष्य संवारा जा सके। बाल विकास परियोजना अधिकारी इंद्र सिंह गर्ग ने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के अनाथ बच्चों, निराश्रित महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा एवं आर्थिक रूप से सक्षम बनाकर समाज की मुख्यधारा में लाना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर अपना जीवनयापन कर सके। इस योजना के माध्यम से अनाथ बच्चों को 27 वर्ष तक की आयु तक सरकार द्वारा उनके रहने, खाने-पीने और शिक्षा इत्यादि सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान किए जाने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही आदर्श ग्राम सुख आश्रय परिसर (एकीकृत गृह) का निर्माण भी किया जाना है। इसके तहत उपेक्षित वरिष्ठ नागरिकों, निराश्रित बच्चों, विशेष रूप से सक्षम बच्चों और निराश्रित महिलाओं को समायोजित करने के लिए करीब 400 की क्षमता वाले नए एकीकृत घरों का निर्माण चरणबद्ध तरीके से एक परिसर में अलग-अलग ब्लॉक में किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में खंड स्तरीय टास्क फोर्स के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुपोषण पर भी विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम ने मौके पर विभाग की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश भी जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed