फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, mashanu techlech road, upgrading work started

Rampur Bushahar News: मशनू-तकलेच सड़क का करोड़ों की लागत से होगा कायाकल्प

Thu, 23 May 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
तिलक राज कायथ
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के हजारों ग्रामीणों को लाभान्वित करने वाली तकलेच-मशनू सड़क को बीते वर्ष बरसात में काफी क्षति पहुंची थी। इसके बाद आपदाग्रस्त इस सड़क पर हजारों लोग जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर हैं, लेकिन अब जल्द ही इस सड़क की हालत सुधरेगी। लोक निर्माण विभाग करीब 24.28 करोड़ रुपये की लागत से 29 किलोमीटर मार्ग का कायाकल्प करेगा। गौर हो कि मशनू-तकलेच मार्ग की हालत कई वर्षों से दयनीय बनी हुई है। इस वजह से क्षेत्र के हजारों ग्रामीण, सेब उत्पादक और स्कूल के बच्चों को रोजाना खस्ताहाल मार्ग पर सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

ग्रामीण लंबे अरसे से सड़क की हालत सुधारने की गुहार लगा रहे थे। इसके बाद अब मार्ग को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण तीन के तहत पक्का करने के साथ ही विस्तारीकरण भी किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग के कायाकल्प का कार्य शुरू कर दिया है। विभाग ने मशनू से बाहलीधार 18 किलोमीटर और बरकल से तकलेच 11 किलोमीटर सड़क के कार्य के लिए टेंडर भी आवंटित कर दिए हैं। 29 किलोमीटर मार्ग की हालत सुधारने के लिए विभाग 24.28 करोड़ की राशि खर्च करेगा। इससे सड़क को चौड़ा करने के साथ सुरक्षा दीवारें, डंगे, कलवर्ट लगाने, मैटलिंग और टारिंग का कार्य होगा। मार्ग की हालत सुधरने से हजारों ग्रामीणों के साथ-साथ लाखों पेटी सेब मंडी पहुंचाने में बागवानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


मार्ग से मशनू, दोफदा, कूहल, देवठी, मुनिश बाहली, काशापाट, दरकाली, तकलेच पंचायतों के हजारों लोग और सेब उत्पादक लाभान्वित होते हैं। वर्तमान समय में विभाग ने सड़क को चौड़ा करने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि सेब सीजन तक बागवानों को बेहतर सड़क उपलब्ध हो पाएगी, जिससे वे अपनी नकदी फसलें आसानी से प्रदेश सहित देश की अन्य मंडियाें में पहुंचा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकलेच से मशनू मार्ग को चौड़ा करने सहित अन्य कार्यों पर 24 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण तीन के तहत जल्द सड़क का कायाकल्प होगा।
शोभा राम, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग तकलेच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed