फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, marxist, comunist, party, protest, end

Rampur Bushahar News: अवरुद्ध राष्ट्रीय राजमार्ग 5 और बाईपास के मुद्दे को लेकर माकपा का धरना स्थगित

Thu, 22 Jun 2023 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में राष्ट्रीय राजमार्ग-5 अवरुद्ध होने और बाईपास निर्माण के मुद्दे को लेकर 2 दिनों से धरने पर बैठे माकपा पदाधिकारियों ने धरना स्थगित कर दिया है। माकपा इकाई सचिव संदीप वर्मा, जनवादी नौजवान सभा अध्यक्ष सुरेश वर्मा, महेंद्र वर्मा और सोहन ठाकुर ने कहा कि प्रदर्शन विभाग के अधिकारियों की धांधली को लेकर है। ठियोग में जो राष्ट्रीय राजमार्ग धंसा है, वह विभाग की मिलीभगत से हुआ है जबकि बाईपास निर्माण कार्य में भी अनियमितताएं सामने आई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभाग की लापरवाही के चलते क्षतिग्रस्त मार्ग पर एक व्यक्ति को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। बाईपास डंगा धंस गया लेकिन कोई भी जांच नहीं बैठाई गई। उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर सांकेतिक धरना शुरू किया गया और गुरुवार को प्रशासन से उचित एजेंसी से निष्पक्ष जांच करने के आश्वासन के बाद इसे स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को 15 दिनों का समय दिया गया है और अगर फिर भी इस मुद्दे को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो जनता को लामबंद कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed