फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, loksabha, election.

Rampur Bushahar News: एक जून को रामपुर विस क्षेत्र के 77,552 मतदाता करेंगे मत का प्रयोग

Sun, 12 May 2024 07:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
2,112 युवाओं सहित 39,945 पुरुष और 37,607 महिलाएं लेंगी लोकतंत्र के महापर्व में भाग
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव को लेकर रामपुर विस क्षेत्र में स्थापित किए 156 पोलिंग बूथ

सुभाष सेन

रामपुर बुशहर। देश में सशक्त लोकतंत्र में लोकसभा चुनाव अहम भूमिका निभाते हैं। देश के विभिन्न संसदीय क्षेत्रों से चुनकर आए 543 सांसद देश में सरकार का गठन करते हैं। बीते वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशतता बढ़ने की उम्मीद है। वहीं चुनाव आयोग भी लोगों को मतदान में भाग लेने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को प्रेरित कर रहा है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के 77,552 मतदाता एक जून को अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 39,945 पुरुष और 37607 महिला मतदाता शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में एक जून को सातवें और अंतिम चरण में मतदान प्रक्रिया आयोजित होगी, जबकि चार जून को चुनावी नतीजे घोषित होंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न करवाने को लेकर तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं। वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में भी खासा रुझान है। मंडी संसदीय क्षेत्र के 1,34,9,118 मतदाता एक जून को मत का प्रयोग करेंगे। इस संसदीय क्षेत्र के तहत रामपुर विधानसभा क्षेत्र के 77,552 मतदाता एक जून को अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें 39,945 पुरुष और 37,607 महिला मतदाता प्रत्याशी को वोट कर लोकसभा में भेजेंगे। इनमें 211 सर्विस वोटर 1,106 लोनिवि मतदाता, 85 वर्ष और इससे अधिक आयु के 69,618 और 19 वर्ष के 2,112 और 100 वर्ष से अधिक आयु के 13 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सशक्त लोकतंत्र का संदेश देंगे। मतदान के दृष्टिगत रामपुर विस क्षेत्र में कुल 156 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। रामपुर के पदम छात्र स्कूल में आदर्श मतदान केंद्र स्थापित होगा। रामपुर के पद्म छात्र स्कूल सभागार में स्ट्रांग रूम स्थापित किया गया है, जहां मतदान के उपरांत ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को पहुंचाया जाएगा। यहां कड़ी सुरक्षा घेरे में इन मशीनों को रखा जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए एक जून को मतदान प्रक्रिया आयोजित होगी। निर्वाचन आयोग ने मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। चुनाव प्रक्रिया को अंतिम रूप देने वाले चुनाव कर्मियों को चुनाव संबंधित प्रशिक्षण दिया गया है। एक जून को विस क्षेत्र 77,552 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए विस क्षेत्र में कुल 156 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed