{"_id":"6539044d71844155d10be666","slug":"rampur-news-lagoti-school-awareness-drive-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-7311-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा पर किया जागरूक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। बुधवार को शिक्षा खंड आनी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लगौटी में यूथ एवं ईको क्लब के अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय लगौटी के आयुर्वेदाचार्य डॉ. हरीश शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को पोषाहार, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य, योग और ध्यान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उनके साथ आए योगाचार्य ने बच्चों को योग का प्रशिक्षण दिया और प्रतिदिन योग करने की सलाह दी। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने बच्चों को योग के फायदों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा सड़क सुरक्षा क्लब ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली भी निकाली। सड़क सुरक्षा को लेकर बच्चों की भाषण, नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।