फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kurpan, water, scheme,

Rampur Bushahar News: 315 करोड़ से जल्द बनेगा कुर्पण खड्ड उठाऊ पेयजल योजना

Sat, 04 Nov 2023 07:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 07:14 PM IST
विज्ञापन
योजना की 24 जुलाई 2024 तक पूरा करने का विभाग ने रखा है लक्ष्य, 92.3 लाख लीटर प्रतिदिन पानी की होगी आपूर्ति
विज्ञापन


प्रदेश की सबसे बड़ी ग्रामीण पेयजल योजना है कुर्पण खड्ड परियोजना, ठियोग कुमारसैन विस क्षेत्र के 53 पंचायतों होंगी लाभान्वित

धर्मेंद्र सिंह बोज्ञाटो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। ठियोग कुमारसैन विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के एक लाख 30 हजार लोगों को जल्द पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी। कई सालों से इन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या होने से ग्रामीण परेशान हैं। जलशक्ति विभाग ने वर्ष 2013 में पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स ने ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए कुर्पण खड्ड उठाऊ योजना का शिलान्यास किया था। जलशक्ति विभाग ने अभी तक इसका लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा कर चुका है। जल शक्ति विभाग कुमारसैन का दावा है कि अगले साल 24 जुलाई तक पेयजल योजना का कार्य पूरा करके जनता को समर्पित कर दी जाएगी। पेयजल योजना अब 315 करोड़ की लागत से निर्मित हो रही है। 2013 में इस की लागत डेढ़ सौ करोड़ थी। पेयजल योजना के बिथल स्टोरेज टैंक से प्रतिदिन 92.3 लाख लीटर पानी का आपूर्ति होगी। जल शक्ति विभाग ने पेयजल योजना को 2050 तक के लिए बनाया है, जिससे भविष्य में लोगों की पेयजल की मांग को पूरा किया जा सके। उधर, ठियोग कुमारसैन विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने बताया कि कुर्पण खड्ड उठाऊ पेयजल योजना कुमारसैन विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट है। पेयजल योजना के तैयार होने से 53 पंचायतों के लोगों को फायदा होगा। इसके अलावा कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के कुछ पंचायतों को इस योजना से पेयजल आपूर्ति उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed