फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kungas, sports meet, under 19

Rampur Bushahar News: मार्चपास्ट में मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल आनी प्रथम

Wed, 13 Sep 2023 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
rampur news, kungas, sports meet, under 19
रामपुर कॉलेज में एबीवीपी के कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए। संवाद
आनी (कुल्लू)। आनी खंड की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुंगश में तीन दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-19 छात्रवर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर शिक्षा जिला उपनिदेशक कुल्लू एसएल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद गतिविधियों का अहम योगदान है।
विज्ञापन


इस अवसर पर कुंगश स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां से खूब तालियां बटोरीं। खंड प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि कुंगश में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में 19 स्कूलों के 303 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिताओं में मार्च पास्ट के अलावा कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल और बैडमिंटन खेलें शामिल हैं। मार्चपास्ट में मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि कुंगश स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


इस अवसर पर एडीईपीओ किशोरीलाल, कुंगश स्कूल के प्रधानाचार्य निर्मल कुमार, आनी स्कूल के प्रधानाचार्य अमर चंद चैहान, श्वाड़ स्कूल के प्रधानाचार्य जवाहर ठाकुर ताराचंद, राजेश बोध, अमर सिंह, कुंगश पंचायत के प्रधान राकेश ठाकुर, बिनन पंचायत प्रधान पवन ठाकुर, कराणा की प्रधान आशा ठाकुर, एसएमसी अध्यक्ष संतोष कुमार, उमा शंकर दिक्षित, बृजलाल, किशन ठाकुर और डोलाराम शर्मा सहित कई गण्यमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed