{"_id":"64a455fdd81b6215b50a3c58","slug":"rampur-news-kungas-ashad-fair-started-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-2210-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भव्य शोभायात्रा के साथ कुंगश का 20 आषाढ़ मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भव्य शोभायात्रा के साथ कुंगश का 20 आषाढ़ मेला शुरू
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। मंगलवार को छह जुलाई तक आयोजित होने वाले कुंगश के 20 आषाढ़ मेले का देवताओं की भव्य शोभयात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। इस दौरान स्थानीय आराध्य देवता पनेउई नाग और मांहूनाग ने मेले में शिरकत की। मेले के शुभारंभ अवसर पर आनी विस क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं दीं। मेले में सैकड़ों लोगों ने शिरकत कर देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत मुख्यालय कुंगश में जिम खोलने की घोषणा की।
इससे पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर ने क्षेत्र में सिंचाई योजना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण और तेशन-शा-डगान नाला सड़क को विधायक प्राथमिकता में डालने, विश्राम गृह पनेऊ भवन निर्माण और आनी में निर्माणाधीन सब्जी मंडी बनाने पर पूर्व भाजपा सरकार का आभार प्रकट किया। इस दौरान स्थानीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला एजेपी एन पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, महिला मंडल बगाश, मलोरी बाग और खनेऊल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सबका मन मोहा।
मेले में दो सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के लोक गायक अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। इस मौके पर भाजयुमो अध्यक्ष वेद ठाकुर, देवेंद्र शर्मा, राकेश ठाकुर, विनय ठाकुर, प्रताप शर्मा, रविंद्र कायथ, संदीप चौहान, हरिकृष्ण ठाकुर, योगेश चौहान, लच्छी राम, दिनेश कायथ, यशपाल, अनिल कायथ, हरपाल ठाकुर, धर्मवीर और पंकज सहित अन्य मौजूद रहे।