फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, koyal, team, win, vollyball,

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल में कोयल, लोकनृत्य में रंगोरी अव्वल

Thu, 27 Jul 2023 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के रंगोरी गांव में ऐतिहासिक एवं पारंपरिक सावन मेला धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर युवक मंडल रंगोरी ने खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें क्षेत्रभर की टीमों ने दमखम दिखाया। मेले के समापन समारोह में बीडीसी अध्यक्ष रामपुर आशीष कायथ बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेले हमारी प्राचीन संस्कृति के प्रतीक हैं। हमारी संस्कृति में मेलों का बहुत महत्व है। मेले जहां आपसी मिलन के केंद्र बिंदु होते हैं, वहीं इनके माध्यम से एक दूसरे की सभ्यता और संस्कृति को भी समझने का मौका मिलता है। मुख्यातिथि आशीष कायथ ने खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनकी हौसला बढ़ाया। युवक मंडल रंगोरी ने वॉलीबाल, महिला मंडलों की रस्साकशी, लोकनृत्य, शतरंज और कैरम जैसी स्पर्धाओं का आयोजन किया।
विज्ञापन


इसमें विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभा के जौहर दिखाए। समापन समारोह में आयोजक कमेटी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। जिला परिषद अध्यक्षा चंद्रप्रभा नेगी ने विधिवत रूप से मेले का शुभारंभ किया गया। युवक मंडल के अध्यक्ष योगेंद्र ने कहा कि वॉलीबाल प्रतियोगिता में क्षेत्रभर की 24 टीमें, लोकनृत्य में 6 महिला मंडल और रस्साकशी में 8 महिला मंडलों की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉलीबाल में कोयल की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया है। वहीं झाकड़ी उपविजेता बना। लोकनृत्य में महिला मंडल रंगोरी ने पहला और महिला मंडल ढेऊ ने दूसरे स्थान हासिल किया। रस्साकशी में महिला मंडल ढेऊ ने पहला और महिला मंडल खनाश ने दूसरा स्थान हासिल किया।


मुख्यातिथि ने वॉलीबाल की विजेता टीम को 21,000 और ट्रॉफी जबकि उपविजेता टीम को 11,000 हजार रुपये और ट्रॉफी से नवाजा। इस मौके पर सराहन पंचायत के उपप्रधान सोहन पांटू, आचार्य गोपाल बिष्ट, कुंजुम बिष्ट, जय सिंह मेहता और सुनील चौहान विशेष अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed