फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kot village, many houses, damage,

Rampur Bushahar News: 15/20 के कोट गांव में भूस्खलन की चपेट में आए आधा दर्जन घर

Thu, 13 Jul 2023 10:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल दुर्गम क्षेत्र 15/20 में भारी बारिश के कारण लबाना-सदाना पंचायत के कोट गांव में आधा दर्जन से ज्यादा घर भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। घरों के गिरने के खतरे को देखते हुए सात परिवारों ने मकान खाली कर दिए हैं। मजबूरी में लोगों को भरी बरसात में रिश्तेदारों के यहां शरण लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन


वीरवार को पंचायत प्रधान सुशीला खन्ना, उपप्रधान रविकांत, पटवारी शिव सिंह और गृहरक्षक प्रतिभा ठाकुर ने गांव में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से भी मिले। मकान सुरक्षित नहीं होने के कारण कोट गांव के सात परिवारों के पास भरी बरसात में अपने और परिवार के सिर ढकने का संकट खड़ा हो गया है। बाढ़ से प्रभावित चंद्र घागता, पुत्र स्व. मेहर सिंह, फूला सिंह, पुत्र स्व. शिव लाल, राम सरन कायथ, पुत्र स्व. रतन दास, जालंधर, पुत्र स्व. रतन दास, राम कुमार, पुत्र सार चंद, सुरेंद, पुत्र शोभा राम और विद्या सागर, पुत्र देवू राम ने बताया कि उन्होंने सारे जीवन की कमाई लगाकर रहने को मकान बनाया था लेकिन भारी बारिश के कारण उनके घरों में दरारें आ गई हैं। इससे मकान गिरने के कगार में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि उनको फौरी राहत और तंबू का जल्द प्रावधान करें। उन्होंने दोबारा मकान बनाने के लिए सुरक्षित जगह पर जमीन, पर्याप्त सहायता राशि और वन विभाग से टीडी में सहयोग करने की मांग की है। पंचायत प्रधान ने बताया कि प्रभावित लोगों की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से बात कर तिरपाल का प्रावधान किया जा रहा है। एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने बताया कि पटवारी को नुकसान का आकलन करने के लिए कोट गांव भेजा गया है। प्रभावितों को तिरपाल भी भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed