{"_id":"660a68197c8da30994087c5f","slug":"rampur-news-kinnaur-snowfall-road-blocked-for-buses-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-114056-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर में बर्फबारी से एक दर्जन ग्रामीण रूट अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर में बर्फबारी से एक दर्जन ग्रामीण रूट अवरुद्ध
विज्ञापन
कल्पा का अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का
रामपुर की ऊंची चोटियों में भी हल्का हिमपात, निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर/किन्नौर। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच एक बार फिर किन्नौर जिले के ऊंचे क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। वहीं निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। इसके अलावा शिमला जिले के रामपुर में भी ऊंचाई वाले इलाकों में भी हल्की बर्फबारी हुई है। यह बारिश और बर्फबारी नदी-नालों के साथ ही प्राकृतिक जल स्रोतों के लिए
भी संजीवनी मानी जा रही है। भारी बारिश के कारण हालत यह थी कि कई जगह सड़क और रास्तों में जलभराव की स्थिति बनी रही। शनिवार सुबह मौसम में आई तबदीली के कारण किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो से चार इंच ताजा हिमपात हुई है। इससे जिले के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कल्पा का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सांगला का अधिकतम तापमान 11 डिग्री और न्यूनतम 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। किन्नौर जिले के छितकुल, रक्षम, बटसेरी, सांगला, लिप्पा, आसरंग, हांगो, चुलिंग, नेसंग, कुन्नोचारंग, ठंगी, यांग्पा, काफनू, कटगांव, सुमरा, शलखर और लियो सहित अन्य ऊंचाई वाली क्षेत्रों में दो से चार इंच ताजा हिमपात हुआ है जबकि रिकांगपिओ, पोवारी, कड़छम, चोलिंग, टापरी, भावानगर, निगुलसरी और चौरा सहित कई अन्य क्षेत्रों में सुबह से दोपहर तक झमाझम बारिश होती रही। ताजा हिमपात से जिले के करीब एक दर्जन ग्रामीण रूटों पर एचआरटीसी की बसों के पहिये थम गए हैं। छितकुल, आसरंग, नेसंग, कुन्नोचारंग, यांग्पा, सुमरा, शलखर, हांगो, चुलिंग और लियो सहित अन्य रूटों पर एचआरटीसी की बसों की आवाजाही नहीं हो पाई। इससे लोगों को आवाजाही करने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए आधे रास्ते तक बसों को भेजा गया है। छितकुल रूट पर चलने वाली सांगला, आसरंग वाली बस को लिप्पा, नेसंग रूट पर जाने वाली बस को स्पिलो, कुन्नोचारंग वाली बस ठंगी, यांग्पा वाली बस काफनू, सुमरा वाली बस को नाको भेजा गया। रिकांगपिओ से पूह-काजा की ओर नाको तक ही बसों की आवाजाही हो रही है। वहीं रिकांगपिओ से शिमला के लिए बसों की आवाजाही पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। क्षेत्रीय प्रबंधक रिकांगपिओ पीयूष शर्मा ने बताया कि बर्फबारी के कारण जहां तक संभव हो पाया, लोगों की सुविधा को देखते हुए एचआरटीसी की बसों को भेजा गया है। ताजा हिमपात के कारण एक दर्जन ग्रामीण रूट प्रभावित हुए हैं।