फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, women day function,

Rampur Bushahar News: उपायुक्त किन्नौर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं नवाजीं

Thu, 07 Mar 2024 06:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 06:34 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय कार्यक्रम में बोले उपायुक्त महिलाओं का करें सम्मान, अन्य को भी करें प्रेरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रिकांगपिओ में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस वर्ष महिला दिवस की थीम इंस्पायर इन्कल्यूशन यानि समावेशन को प्रेरित करें हैं। इसके तहत हमें जहां महिलाओं का सम्मान करना है, वहीं अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना है। उपायुक्त ने कहा कि किन्नौर जिले की संस्कृति समृद्ध है और सबसे वाइब्रेंट है। जिले की महिलाएं अत्यंत मेहनती हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे बेटियों को बेटे के समान दर्जा दें, ताकि बेटियों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

इनसेट
एक दूसरे का साथ लेने का प्रण लें महिलाएं : सृष्टि पांडे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक सृष्टि पांडे ने कहा कि महिलाओं का जीवन कठिन और चुनौतीपूर्ण होता है। उन्होंने सभी महिलाओं से एक-दूसरे का हाथ थामने व साथ देने का प्रण लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उत्पीड़न से बचाने के लिए अनेक कानून बने हैं। इन सबकी महिलाओं को जानकारी होना जरूरी है। डॉ. हेमलता ने स्वास्थ्य विभाग की ओर चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। महिला मुख्य आरक्षी शुभ कांता ने महिलाओं के संरक्षण से संबंधित अधिनियमों के बारे में बताया। इस अवसर पर समाज को नई राह दिखाने वाली महिलाओं और बेटियों को भी स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सशक्तिकरण पर डाइट की छात्रा साक्षी ने भाषण की प्रस्तुति दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता परियोजना टापरी और कल्पा ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इससे पूर्व रामलीला मैदान से इंडोर स्टेडियम तक महिलाओं द्वारा जागरुकता रैली निकाली गई। इसे उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर कार्यवाहक जिला कार्यक्रम अधिकारी संजोक सिंह मैहता, पंचायत समिति अध्यक्ष ललिता पंचारस, तहसीलदार कल्पा कंचन, जिला आयुष अधिकारी इंदु शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी बलबीर ठाकुर और सीडीपीओ सुभद्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed