{"_id":"65e9ce00404d747e8d08e719","slug":"rampur-news-kinnaur-news-women-day-celebration-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-113172-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ कॉलेज में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ कॉलेज में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
Thu, 07 Mar 2024 07:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Thu, 07 Mar 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय के वुमन सेल और लिटरेरी क्लब ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का अयोजन किया। वुमन सेल की समन्वयक प्रो. बालम नेगी ने मुख्यातिथि डॉ. अन्वेशा नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शीतल नेगी, डॉ. अदिति नेगी, डॉ. रिद्धि पंडित और महिलाओं का स्वागत किया। कार्यक्रम में विश्व स्तर पर नारी की उभरती हुई छवि, भारत में सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास में महिलाओं की भूमिका, सरकारी एवं गैर सरकारी क्षेत्र की सेवाओं में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला। डॉ. अन्वेशा नेगी ने हेल्थ एंड हाइजीन विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए छात्राओं के प्रश्नों के उतर दिए। छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, स्लोगन एवं आर्ट एंड क्राफ्ट मॉडल के जरिए महिला सशिक्तकरण का संदेश दिया। प्रो. कुशाल शर्मा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी सहित अन्य लोगों का कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए आभार जताया। इस मौके पर डॉ. सीधेश्वरी, प्रो. आंचल, प्रो. ज्योति शर्मा, देवाश्री, प्रो. सुरबाला, प्रो. शिवांगी, प्रो. ज्याप्रदा और प्रो. शांता कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। - संवाद