{"_id":"65f1975688a3e18bc80140e9","slug":"rampur-news-kinnaur-news-snowfall-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-113398-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात
विज्ञापन
रामपुर में दोपहर के बाद मौसम ने बदली करवट, बारिश का क्रम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर/किन्नौर। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच जनजातीय जिला किन्नौर, रामपुर और आउटर सराज क्षेत्र में मौसम ने फिर अपने मिजाज बदले हैं। समूचे इलाके की ऊंची चोटियों में बुधवार दोपहर से हल्की बर्फबारी हो रही है। वहीं निचले क्षेत्रों में बादल छाए रहे। इसके अलावा रामपुर उपमंडल में बुधवार शाम 4:30 बजे से बारिश का क्रम शुरू हो गया है। मौसम के करवट बदलते ही एक बार फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। दोपहर के बाद ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात का दौर शुरू हुआ। जिला किन्नौर के निचले क्षेत्रों में दोपहर बाद बादल छाने से दिन को ही बाजारों में सन्नाटा छा गया। क्षेत्र के लोग घरों में दुबक गए। मौसम में आ रहा बदलाव से रामपुर के निचले क्षेत्रों के किसान-बागवानों के लिए परेशानियों का सबब बन गया है। तापमान में गिरावट से गुठलीदार फलों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इससे बागवानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।