{"_id":"65ba4affdb5d73a76e001374","slug":"rampur-news-kinnaur-news-snowfall-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-111648-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भावावैली, छितकुल और कल्पा में सात सेंटीमीटर बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भावावैली, छितकुल और कल्पा में सात सेंटीमीटर बर्फबारी
विज्ञापन
जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में रुक-रुक बारिश का दौर जारी
एचआरटीसी ने तीन रूटों पर आधे रास्ते तक ही भेजी बसें, शीतलहर की चपेट में आया जिला
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में बुधवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। वहीं निचले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। ताजा हिमपात और बारिश से समूचा क्षेत्र ठंड की चपेट में आ गया है। जिले की भावावैली, छितकुल और कल्पा में सात सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। इसके अलावा रक्षम, कुन्नौचारंग, नेसंग, हांगो और चुलिंग में करीब पांच सेंटीमीटर बर्फबारी होने की सूचना है। करीब तीन महीने के बाद हुई बारिश और बर्फबारी से किसान-बागवान खुश हैं। बर्फबारी के मद्देनजर एचआरटीसी ने तीन रूटों पर आधे रास्ते तक ही बसों को भेजा। बुधवार को पथ परिवहन की छितकुल रूट पर चलने वाली बस रक्षम, नेसंग रूट पर चलने वाली बस स्पीलो और यांगपा रूट पर चलने वाली बस काफनू तक ही भेजी गई। वहीं रिकांगपिओ से काजा की ओर बसों की आवाजाही बराबर रही और रिकांगपिओ से शिमला वाया धामी होकर बसों को भेजा गया। पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ के अड्डा प्रभारी सुमन नेगी ने बताया कि बुधवार को बर्फबारी के कारण तीन रूटों पर चलने वाली बसों को जहां तक संभव था, भेजा गया। शिमला के लिए वाया धामी होकर बसों की आवाजाही की जा रही है।