फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, road, blocked, due to snowfall,

Rampur Bushahar News: किन्नौर में आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण रूटों पर बसों के पहिये जाम

Sat, 03 Feb 2024 06:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 06:21 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी और फिसलन के चलते पेश आ रहीं दिक्कतें, आवाजाही करने में परेशानियां झेल रहे हजारों लोग
विज्ञापन

शिमला के लिए वाया बसंतपुर होकर भेजी जा रही बसें, 200 मजदूर सड़कें बहाल करने में जुटे

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। मौसम के बिगड़े मिजाज के बाद जनजातीय जिला किन्नौर में चौथे दिन भी जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। जिले में अभी भी आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण रूट ठप हैं। क्षेत्र के हजारों लोगों का आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी और फिसलन के कारण दुर्गम क्षेत्राें की सडक़ों पर अभी भी आवाजाही बंद है। गौर हो कि किन्नौर जिले में बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी और बारिश के बाद जनजीवन सामान्य नहीं हो पाया है। जिले में अभी भी छह सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। लोक निर्माण विभाग ने बाधित मार्गों को बहाल करने के लिए 20 मशीनें और 200 मजदूर तैनात किए हैं। अधिकतर मार्गों को लोनिवि ने युद्धस्तर पर कार्य कर बहाल कर दिया है। शनिवार को भी जिले के छितकुल, रक्षम, लिप्पा, आसरंग, नेसंग, रारंग, यांग्पा और कुन्नोचारंग के लिए बस सेवा उपलब्ध नहीं हो पाई। बर्फबारी के कारण सड़कों पर फिसलन बनी हुई है। सड़क पर सफर करना जोखिमों भरा बना हुआ है। पथ परिवहन निगम सुरक्षा के दृष्टिगत ऐसे रूटों पर बसों को नहीं भेज रहा है। बसों की सुविधा न मिलने से ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि शनिवार को रिकांगपिओ से काजा और रिकांगपिओ से शिमला के लिए वाया बसंतपुर होकर बसों को भेजा गया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी पियूष शर्मा ने कहा कि बर्फबारी और फिसलन के चलते कई ग्रामीण रूटों पर बसों को नहीं भेजा गया है। यात्रियों की सुविधा क लिए जहां तक संभव है, निगम की बसों की आवाजाही हो रही है। लोक निर्माण विभाग भावानगर के अधिशासी अभियंता प्रमोद उप्रेती और अधिशासी अभियंता कल्पा डीके सेन ने कहा कि बर्फबारी के कारण बाधित अधिकतर मार्गों को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। छह सड़कों को भी यातायात के लिए जल्द बहाल कर दिया जाएगा। मार्गों को बहाल करने के लिए 20 मशीनें और 200 मजदूर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed