फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, rarang, school, annual function

Rampur Bushahar News: तानिष सर्वश्रेष्ठ छात्र और प्रतिभा को सर्वश्रेष्ठ छात्रा का खिताब

Wed, 27 Dec 2023 05:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
रारंग स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रारंग में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सूर्य बोरस जनजातीय सलाहकार परिषद सदस्य बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से की गई। प्रधानाचार्य सरोज नेगी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट में वर्षभर की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी, किन्नौरी नाटी पेशकर वाहवाही लूटी। मेधावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शैक्षणिक, सहशैक्षणिक और खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर नवाजा गया। कार्यक्रम में तानिष को सर्वश्रेष्ठ छात्र और प्रतिभा कुमारी को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के खिताब से नवाजा गया। श्रेष्ठ सदन का खिताब शिवालिक हाउस के नाम रहा। मुख्यातिथि ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने अपनी गारंटियों के तहत सभी स्कूलों में अगले सत्र से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू कराने का निर्णय लिया है। इससे विद्यार्थियों का निजी स्कूलों की ओर रुख नहीं होगा। बोरस ने कहा कि कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी के नेतृत्व में जिले के स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने और लोगों को स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में बेहतर लाभ मिल रहा है। मुख्यातिथि ने मेधावियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उपप्रधान रारंग रंजीत नेगी, नरेंद्र नेगी, चंद्र प्रकाश, गुमान नेगी, प्रदीप नेगी और छोज्ञल ज्ञाछो सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed